दुलमपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति राख

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर गांव में दिनेश साह के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 05:01 PM (IST)
दुलमपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति राख
दुलमपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति राख

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर गांव में दिनेश साह के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से लगभग डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सोना एवं चांदी के आभूषण, कपड़ा, अनाज, सिलाई मशीन आदि जलकर राख हो गया।

इसके अलावा ईलाज के लिए रखा 35 हजार रुपया नगदी भी स्वाहा हो गया। पीड़ित दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। अगलगी की घटना के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

chat bot
आपका साथी