आदर्श मतदान केंद्र में नहीं बढ़ा मतदान प्रतिशत

जमुई। नगर के वार्ड सात में स्थित केन्द्रीय विद्यालय झाझा को आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाने के बावजूद मतदान प्रतिशत में कोई वृद्धि नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 03:00 AM (IST)
आदर्श मतदान केंद्र में नहीं बढ़ा मतदान प्रतिशत
आदर्श मतदान केंद्र में नहीं बढ़ा मतदान प्रतिशत

जमुई। नगर के वार्ड सात में स्थित केन्द्रीय विद्यालय झाझा को आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाने के बावजूद मतदान प्रतिशत में कोई वृद्धि नहीं हुई। प्रखंड मुख्यालय में स्थित वार्ड 16 के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जमकर उपयोग किया। 22 वार्ड में स्थित 36 मतदान केन्द्र में से सबसे ज्यादा मत प्रखंड मुख्यालय में स्थित मतदान केन्द्र संख्या 16 पर पड़ा, जबकि सबसे कम मतदान आदर्श मतदान केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय झाझा में पड़ा। बताया जाता है कि वार्ड 16 के मतदान केन्द्र पर 72 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं केन्द्रीय विद्यालय के मतदान केन्द्र पर सबसे कम 45 प्रतिशत मतदान होने की बात कही। जागरुकता का अभाव या रेलवे क्वार्टर रहने के कारण वार्ड सात में मतदाताओं की संख्या काफी कम रही। इन बूथों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

chat bot
आपका साथी