भगवान महावीर की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

जमुई। तीन वर्ष पूर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की प्रतिमा के जन्मस्थान पहुंचने पर इलाके के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 06:41 PM (IST)
भगवान महावीर की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण
भगवान महावीर की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

जमुई। तीन वर्ष पूर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की प्रतिमा के जन्मस्थान पहुंचने पर इलाके के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। गुरुवार को निर्माणाधीन मंदिर के बगल बने भव्य पंडाल में रथ पर सवार महावीर की प्रतिमा का भक्ति-भाव के साथ जैन-श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इसके बाद जैन आचार्य विजय नयवर्धन सूरीश्वर जी महाराज के नेतृत्व में नगर भ्रमण के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान महावीर की प्रतिमा को रजला, सिरिसिया, बरदौन आदि गांवों में घुमाया गया। तीन वर्ष बाद प्रतिमा के जन्मस्थान लौटने की खुशी में जैन-श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीण भी फुले नहीं समा रहे हैं। नगर भ्रमण के दौरान जश्न के माहौल के बीच जैन-श्रद्धालु एवं नजदीकी गांव के लोग ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमते रहे। घने जंगल और पहाड़ के बीच बसा इलाका भगवान महावीर के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा में जिन शासन सेवा समिति के कौशल भाई बोरा, जैन श्वेतांबर सोसायटी के प्रबंधक उज्जवल कुमार, अनंत भाई, केतुल भाई, बीना वेन आदि बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु साथ चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी