अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने

जमुई। गुरुवार को सोनो बाजार धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक प

By Edited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 06:51 PM (IST)
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने

जमुई। गुरुवार को सोनो बाजार धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ की सतत सक्रियता को ले व्यापक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि संघ की मजबूती के लिए यह जरुरी है कि प्रखंड स्तर पर इसके लिए उर्जावान व सक्रिय लोगों को शामिल किया जाए। नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि संघ को बेहतर तरीके से चलाने के लिए बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी प्रस्तावित है । बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मिठु यादव को उपाध्यक्ष, विश्वविजय सिंह को महासचिव, मनोज कुमार पाडेय को सचिव, राजेन्द्र मालाकार को संगठन मंत्री, वीणा देवी को संयोजिका, काति यादव को उपसचिव, रघुनंदन कुमार भगत को मीडिया प्रभारी, उपेन्द्र ठाकुर को कार्यालय मंत्री, विवेक कुमार वर्णवाल को कोषाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी