दुष्कर्म का परिवाद दायर

जमुई : झाझा थाना के भलुका गांव की एक 30 वर्षीय महिला ने अपने ही गांव के मिथुन कुमार पर दुष्कर्म करने

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 07:37 PM (IST)
दुष्कर्म का परिवाद दायर

जमुई : झाझा थाना के भलुका गांव की एक 30 वर्षीय महिला ने अपने ही गांव के मिथुन कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए परिवाद पत्र दायर किया। जिसे सीजेएम ब्रजमोहन सिंह ने एफआइआर दर्ज करने के लिए महिला थाना को भेज दिया। 19 अप्रैल की रात 8-9 बजे घटित उक्त घटना को लेकर महिला ने कहा कि जब वह अपने घर में सोई थी तो युवक घर में घुस आया और छूरे के बल पर उसकी अस्मत लूट ली। विरोध करने पर उसे मार कर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। हल्ला पर जब आसपास के लोग दौड़े तब उसकी जान बची। थाने में जब उसका मामला दर्ज नहीं किया गया तो वह हारकर न्यायालय की शरण में आई।

chat bot
आपका साथी