नन्हा राजवीर भी बटाएगा घाट की सफाई में हाथ

संवाद सहयोगी, जमुई: पांच साल का नन्हा राजवीर अपने दादा अशोक कुमार सिंह से घाट की सफाई करने की जिद कर

By Edited By: Publish:Mon, 27 Oct 2014 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 27 Oct 2014 07:38 PM (IST)
नन्हा राजवीर भी बटाएगा घाट की सफाई में हाथ

संवाद सहयोगी, जमुई: पांच साल का नन्हा राजवीर अपने दादा अशोक कुमार सिंह से घाट की सफाई करने की जिद कर रहा है। वह अपने दादा को बार-बार सफाई के लिए घाट पर चलने के लिए कह रहा है। यह प्रेरणा उसे कैसे मिली, पूछे जाने पर संवेदक संघ के अध्यक्ष व जदयू नेता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घर में अपने पिता राजेश रंजन और मां को घाट की सफाई की चर्चा करते देख उसके मन में यह भावना जगी। अशोक कंस्ट्रक्शन एंड निवास कंपनी के मालिक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि खैरा के नरियाना घाट पर ग्रामीणों के साथ मिलकर जेसीबी से सफाई कराया गया। उन्होंने बताया कि अब पोते राजवीर के साथ अपने गांव की सफाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह पर्व महान आस्था का पर्व है। इस पुनित कार्य में लोगों को आगे आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी