बैगनी नहर से युवक का शव बरामद

जहानाबाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बैगनी नहर से एक युवक का शव बरामद की है। मृतक की पहचान बैगनी गांव निवासी प्रकाश मिस्त्री 35 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:09 AM (IST)
बैगनी नहर से युवक का शव बरामद
बैगनी नहर से युवक का शव बरामद

जहानाबाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बैगनी नहर से एक युवक का शव बरामद की है। मृतक की पहचान बैगनी गांव निवासी प्रकाश मिस्त्री 35 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह ग्रामीण शौच करने नहर के किनारे गए थे। उनलोगों ने नहर में एक युवक का शव देखा। नहर से शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। शव को पानी से निकालते ही ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर ली। इधर परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रकाश परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह लॉकडाउन के दौरान घर आया था। उसके घर में केवल वृद्ध पिता मदन मिस्त्री ही रहते हैं। वह तीन दिनों से लापता था। पिता ने समझा कि वह कहीं काम से गया हुआ है। उसके शव मिलने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि संभवत: वह शौच करने नहर के किनारे गया होगा और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया तथा गहरे पानी में चला गया। परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी