रैली निकाल मतदाता सूची को ले जागरूक किए गए लोग

जहानाबाद : मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले में कई जगहों पर रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 01:21 AM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 01:21 AM (IST)
रैली निकाल मतदाता सूची को ले जागरूक किए गए लोग
रैली निकाल मतदाता सूची को ले जागरूक किए गए लोग

जहानाबाद : मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले में कई जगहों पर रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा 28 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर आयोजित अभियान दिवस के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने के उद्?देश्य से इसका आयोजन किया गया। आईसीडीएस तथा जीविका के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ यह रैली अस्पताल मोड़ पहुंचा। इस मौके पर डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने, उसमे संशोधन करने तथा एक से अधिक जगहों पर नाम दर्ज होने की स्थिति में नाम वापस करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलेगा लेकिन 28 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर मतदान केंद्रों पर अपना नाम जोड़वा सकते हैं। इसके लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से सभी प्रकार के प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम ने सभी लोगों से मतदान केंद्रों पर जाकर इसका लाभ उठाने की अपील की। सदर के सीडीपीओ तथा डीपीएम जीविका रागिनी कुमारी द्वारा जागरूकता रैली में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया। जीविका के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें सदर प्रखंड के जीविका से जुड़ी दीदियों की उपस्थिति रही। दोनो रैलियों में क्रमश- आंगनवाड़ी सेविका , सहायिका तथा जीविका दीदी द्वारा जागरूकता से संबंधित श्लोगन भी लिया गया था।

chat bot
आपका साथी