छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान

जहानाबाद। छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान जैसे नारों के साथ जीविका दीदियों ने मतद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 08:17 PM (IST)
छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान
छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान

जहानाबाद। छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान जैसे नारों के साथ जीविका दीदियों ने मतदाता जागरुकता अभियान का संचालन करते हुए लोगों को इसके लिए शपथ दिलाई। स्वीप कोषांग के तत्वावधान में सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इसके उपरांत मतदाताओं को 28 अक्टूबर को हर हाल में वोट देने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में जीविका दीदियों ने कहा कि जात-धर्म से उपर उठकर लोकतंत्र के महापर्व में योग्य प्रत्याशी के चयन के लिए मतदान जरूरी है तभी हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। संचार प्रबंधक दिव्या के नेतृत्व में इस अभियान में बीपीएम संजीव कुमार, समन्वयक सोनी, मिक्की, रेणु, रेखा, आशा समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल थी।

chat bot
आपका साथी