शांति व्यवस्था को ले जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

जहानाबाद। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के उपरांत शहर में शांति व्यवस्था कायम को लेकर शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 11:43 PM (IST)
शांति व्यवस्था को ले जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
शांति व्यवस्था को ले जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

जहानाबाद। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के उपरांत शहर में शांति व्यवस्था कायम को लेकर शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। रैफ के जवानों ने शहर के मुख्य मार्ग सहित मुहल्ले के कई गलियों में पैदल गश्त की। हालांकि चुनाव परिणाम के उपरांत शहर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। फिर भी प्रशासनिक अधिकारी कहीं से भी जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं। चुनाव परिणाम के उपरांत राजनीतिक विद्वेष के कारण असामाजिक तत्व के लोग शांति व्यवस्था में दखल अंदाजी नहीं कर सके इसे लेकर पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इसी कवायद के तहत रैप के जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश कि असामाजिक तत्वों के मंसूबों को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। जो भी लोग गलत मानसिकता पाल रखें वे अपने ख्यालत बदल दें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी