हजारों दीप व झालर से जगमग हुआ थावे मंदिर परिसर

गोपालगंज कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर व परिसर 11 हजार दीप तथा रंग बिरंगे झालर की रोशनी से जगमग हो उठा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:11 AM (IST)
हजारों दीप व झालर से जगमग हुआ थावे मंदिर परिसर
हजारों दीप व झालर से जगमग हुआ थावे मंदिर परिसर

गोपालगंज : कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर व परिसर 11 हजार दीप तथा रंग बिरंगे झालर की रोशनी से जगमग हो उठा। मौका था यहां आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम का। कार्तिक पूर्णिमा पर थावे दुर्गा मंदिर में देव दीपावली मनाने की शुरुआत साल 2011 में की गई थी।

कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही थावे दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले देव दीपावली को लेकर स्थानीय लोगों काफी उल्लास था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यास समिति तथा श्रद्धालुओं ने मंगलवार को थावे मंदिर परिसर दीपों से सजाया और शाम होते ही 11 हजार दीप की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज के इलाकों से भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भी भाग लिया। सैकड़ो की संख्या में भक्त अपने सुख, समृद्धि, शांति की कामना लिए यहां दीप दान कर मां की पूजा अर्चना की। दूसरी तरफ थावे के ऐतिहासिक शिव स्थान स्थित सिधेश्वर नाथ मंदिर और ठाकुर मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाई। पूरा मंदिर परिसर दीपो से जगमग हो गया। थावे दुर्गा मंदिर परिसर में देव दीपावली के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तों के अलावे एसपी मनोज कुमार तिवारी, मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार, सदर एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, थानाध्यक्ष विशाल आनंद, मंदिर के पुजारी सुरेश पांडेय, हरेंद्र पांडेय, डॉ. शशिशेखर सिंह, बीडीओ सुमन सिंह, सीओ गंगेश झा, मंगल कुमार, सुदामा मांझी सहित कई गणमान्य लोग तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट

कटेया वैष्णव मठ में भी मनी देव दीपावली

कटेया (गोपालगंज) : कटेया नगर के वैष्णव मठ के परिसर में स्थित तालाब के किनारे मंगलवार की शाम देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक आचार्य गयादत्त चौबे व संत गोपीहा दास वेद विद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस मौके पर कटेया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी, हिदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष दीपू शुक्ल, मठ के महंत रघुनाथ दास, सुधाकर चौबे, माधव मिश्र, रूदल दास, वाल्मीकि दास, शक्ति दुबे, उत्कर्ष दुबे, कमलेश्वर चौबे, मंटू पाण्डेय, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इनसेट

भोरे के विभिन्न मंदिरों में मनाई गई देव दीपावली

भोरे : कार्तिक पूर्णिमा पर भोरे बाजार स्थित दुर्गा मंदिर सहित प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में देव दीपावली मनाई गई। इस मौके पर मंगलवार की शाम विभिन्न मंदिरों व उसके परिसर में हजारों दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई।

chat bot
आपका साथी