जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोगों ने उन्हें याद कर नमन किया। इस मौके पर मांझागढ़ प्रखंड मुख्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में मुखिया अशोक कुमार ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल ही थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:12 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल
जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल

मांझागढ़ (गोपालगंज) : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोगों ने उन्हें याद कर नमन किया। इस मौके पर मांझागढ़ प्रखंड मुख्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में मुखिया अशोक कुमार ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल ही थे। अपने संबोधन में त्रिमूर्ति पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद देश के 562 रियासतों को मिलाकर एक अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर विस्तार डालते हुए कहा कि सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलकर देश और मजबूत बनेगा।

chat bot
आपका साथी