शराब पीने से बिगड़ी ई रिक्शा चालक की हालत

जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव में बुधवार को शराब पीने के बाद एक ई रिक्शा चालक शराब की हालत बिगड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 08:56 PM (IST)
शराब पीने से बिगड़ी ई रिक्शा चालक की हालत
शराब पीने से बिगड़ी ई रिक्शा चालक की हालत

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव में बुधवार को शराब पीने के बाद एक ई रिक्शा चालक शराब की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ई रिक्शा चालक के ब्लड की जांच किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। ई रिक्शा चालक के होश में आने के बाद पुलिस उसे पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव निवासी भोला बैठा का पुत्र प्रहलाद बैठा बुधवार की ई रिक्शा लेकर शहर आया था। इसी बीच इसने शहर में कहीं शराब पी लिया। शराब पीने के बाद यह दोपहर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद इसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ई रिक्शा चालक के ब्लड की जांच किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। ई रिक्शा चालक के होश में आने पर बाद पुलिस ने उससे कहां शराब पी थी इसके बारे में पूछताछ किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी