भूमि विवाद में दो युवकों पर फरसा से हमला

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के फतहां गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कु

By Edited By: Publish:Tue, 05 May 2015 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 05:33 PM (IST)
भूमि विवाद में दो युवकों पर फरसा से हमला

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के फतहां गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जात है कि फतहां गांव निवासी मोहम्मद शमसाद व उनके पड़ोस में रहने वाले कलामुद्दीन मियां के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को मोहम्मद शमसाद अपने भाई महम्मद कमरूदीन के साथ कहीं जा रहे थे। इसी बीच पड़ोस के कलामुदिन मियां सहित छह लोगों ने उनपर फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी