महिला मतदाताओं से मतदान करने की अपील

अतरी प्रखंड मुख्यालय से शुक्रवार को बीडीओ डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूक।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 10:07 PM (IST)
महिला मतदाताओं से मतदान करने की अपील
महिला मतदाताओं से मतदान करने की अपील

गया। अतरी प्रखंड मुख्यालय से शुक्रवार को बीडीओ डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखंड मुख्यालय से अतरी थाना होते हुए मौलानगर बाजार तक गई। जिसमें सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ साथ प्रखंड के कर्मचारी, जीविका के कर्मी, आगनवाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिकाओं के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। बच्चों ने नारा लगा रहे थे- सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से। लोगों ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में 19 मई को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। महिलाओं से पुरुषों की भांति घर से बाहर निकल कर मतदान करने की अपील की गई। रैली में मोहड़ा बीडीओ राजमिति पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी