प्रशासनिक टीम पर हमले मामले में 14 नामजद व सौ से अधिक पर प्राथमिकी

: बंदरा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने गई प्रशासनिक टीम पर गुरुवार को हमले पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 06:39 PM (IST)
प्रशासनिक टीम पर हमले मामले में  14 नामजद व सौ से अधिक पर प्राथमिकी
प्रशासनिक टीम पर हमले मामले में 14 नामजद व सौ से अधिक पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र, गुरारू : बंदरा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने गई प्रशासनिक टीम पर गुरुवार को हुए हमले के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित 14 लोगों को नामजद व करीब सौ अज्ञात महिला व पुरुषों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विदित हो कि हमले में प्रशासनिक अधिकारियों के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। आधा दर्जन जवान जख्मी हो गए थे।

कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें साजिश के तहत धारा 144 का उल्लंघन कर उन्माद फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने, ईट पत्थर चलाकर सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

प्राथमिकी में बंदरा गाव के दिलीप सिंह, शंभु सिंह, कपिल सिंह, सतीश सिंह, संयोग सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, बदरी सिंह, मनीष राम, अर्जुन सिंह, अभय सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद सिंह व विमलेश सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष महानंद सिंह काड का अनुंसधान करेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

chat bot
आपका साथी