जल की उपयोगिता व महत्व से अवगत हुए बच्चे

फोटो- 51 जागरण संवाददाता बोधगया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 07:35 PM (IST)
जल की उपयोगिता व महत्व से अवगत हुए बच्चे
जल की उपयोगिता व महत्व से अवगत हुए बच्चे

गया । सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय गया द्वारा गुरुवार को जल संचय अभियान प्रखंड क्षेत्र के गांवों में चलाया गया। अभियान में क्षेत्रक मुख्यालय के उप कमांडेंट संदीप कुमार जेटली, उप कमांडेंट कैलाश शैकिया, सहायक सेनानायक जेके शर्मा व प्लस टू किसान उच्च विद्यालय बगदाहा के शिक्षक व बच्चे शामिल हुए। एसएसबी के अधिकारियों ने जल की महत्ता एवं उससे जुड़ी जीवन के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से बच्चों को समझाया। कहा कि जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल न सिर्फ मनुष्य के लिए बल्कि पशु-पक्षी और पेड़ पौधों के लिए जरूरी है। जल की बचत से ही हम मानव के जीवन व पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी परिस्थिति में जल को बचाना है। ताकि पर्यावरण संतुलित रहे और सभी को जल मिले। अंत में उप कमांडेंट श्री जेटली ने कहा कि जल ही जीवन है। इससे गांव और शहर के युवाओं को भी जागरूक होने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी