बाराचट्टी में दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट

संवाद सूत्र, बाराचट्टी : बतासी गाव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के किनारे से सीमेंट विक्रेता अरवि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 09:41 PM (IST)
बाराचट्टी में दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट
बाराचट्टी में दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट

संवाद सूत्र, बाराचट्टी : बतासी गाव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के किनारे से सीमेंट विक्रेता अरविंद कुमार से रविवार को हथियार के बल बदमाशों ने एक लाख पचास हजार रुपये लूट लिए। बेखौफ बदमाशों से दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देकर निकल लिए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विक्रेता ने बताया कि ग्राहकों द्वारा पैसा दिया गया था, जिसे गल्ले में रखकर ग्राहकों से बात कर रहे थे। इस बीच, चार पहिया वाहन दुकान के सामने आकर रुका। उसमें से एक व्यक्ति उतरकर दुकान में आया और पिस्टल सटाते गल्ले में रखे सारे पैसे लेकर चला गया। उसके बाद थाने में इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि लूट होने की जानकारी अरविंद कुमार द्वारा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी