दूसरा ब्लास्ट कर विशाल चट्टान को तोड़ा गया

गया। शहर के शाहमीर तकिया मुहल्ले स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ पर खिसक कर आये विशाल चट्टान को गुरूवार को

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 09:02 PM (IST)
दूसरा ब्लास्ट कर विशाल चट्टान को तोड़ा गया

गया। शहर के शाहमीर तकिया मुहल्ले स्थित ब्रह्मयोनि पहाड़ पर खिसक कर आये विशाल चट्टान को गुरूवार को दूसरा ब्लास्ट कर तोड़ा गया। इस दौरान मगध प्रमंडल के आयुक्त लियान कुंगा, जिलाधिकारी कुमार रवि सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ब्लास्ट करने से पहले आसपास के लोगों को चेतावनी देकर हटाया गया। साथ ही मकानों को खाली कराया गया। फिर चट्टान में ड्रिल कर उसमें बारूद लगाया गया। इसके बाद ब्लास्ट कर लगभग 30 हजार टन वजन के विशाल चट्टान को तोड़ा किया। ब्लास्ट पूरी तरह सफल रहा। ब्लास्ट के बाद चट्टान के कई छोटे-छोटे टुकड़े हो गये। हालांकि अभी भी चट्टान का एक हिस्सा रह गया है। जिसे आने वाले समय में तोड़ा जायेगा। कहीं किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसे लेकर चट्टान को कई पार्ट में तोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि विगत सितम्बर माह में बारिश के दौरान ब्रह्मयोनि पहाड़ से खिसककर एक बड़ी चट्टान नीचे की ओर आ गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के 40-50 घरों के खाली करा दिया था। स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आकर जायजा लेने के बाद चट्टान को तोड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद कोलकाता से आई मेकफेरी की टीम इसे तोड़ने का जिम्मा लिया था। इससे पूर्व 27 नवम्बर को पहला ब्लास्ट कर चट्टान को तोड़ा गया था।

chat bot
आपका साथी