आदित्य हत्याकांड में सरकार उदासीन : मांझी

गया। बहुचर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में राज्य सरकार उदासीन है। जिस प्रकार शराब नीति में सरकार

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 07:17 PM (IST)
आदित्य हत्याकांड में सरकार उदासीन : मांझी

गया। बहुचर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में राज्य सरकार उदासीन है। जिस प्रकार शराब नीति में सरकार ने अच्छे वकील बुलाई है। उसी प्रकार इस हत्याकांड में भी सरकार को अच्छे वकील से केस लड़ना होगा। तभी आदित्य सचदेवा के परिवार को न्याय मिलेगा। उक्त बातें पत्रकारों को संबोधित करते हुए हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने रविवार को गोदावरी स्थित अपने आवास पर कही। उन्होंने रॉकी यादव के न्यायालय से बेल दिए जाने पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं राजबल्लभ यादव व शहाबुद्दीन पर इसी प्रकार की बात है। ऐसे मामले में राज्य सरकार को अच्छे वकील रखकर केस लड़ना चाहिए था। परंतु, सरकार छोटे वकील से केस लड़कर सिर्फ दिखावा करती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मयोनि पहाड़ व जगजीवन कालेज, मानपुर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दर्जनों घरों के लोगों को हटा दिया गया। ब्रह्मयोनि पहाड़ के पास रहने वाले को गया कालेज में ठहराया है। परंतु, आज वे लोग कहां है। जिला प्रशासन को नहीं पता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि पहले झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले को हटाने से पहले रहने के लिए व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया हम पार्टी के जिला इकाई गया समाहरणालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। उन्होंने गयावासियों से दीपावली में चाइनिज बल्व व लाईटों के उपयोग करने के बजाय देशी सामानों के उपयोग करने के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी