31 को मविवि आएंगी स्मृति इरानी

गया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी सोमवार को मगध विश्वविद्यालय आएंगी। केन्द्रीय मं

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 07:41 PM (IST)
31 को मविवि आएंगी स्मृति इरानी

गया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी सोमवार को मगध विश्वविद्यालय आएंगी। केन्द्रीय मंत्री मविवि परिसर स्थित दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में संचालित होने वाले आइआइएम का विधिवत उद्घाटन करेगी। और इसी के साथ आइआइएम बोधगया के शैक्षणिक सत्र का आगाज होगा। उनके साथ बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन सहित अन्य अधिकारी भी रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी दोपहर 12 बजे विवि आएंगी और लगभग 50 मिनट के कार्यक्रम के पश्चात वापस लौट जाएंगी। यहां यह बता दे कि आइआइएम बोधगया का संचालन हेतु विवि प्रशासन ने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के प्रथम तल पर स्थित कमरे को आवंटित किया है। जबकि आइआइएम के निजी भवन हेतु विवि परिसर व बापू नगर के समीप का लगभग 119 एकड़ भूखंड मुहैया कराया गया है। उक्त भूखंड को आइआइएम को यथाशीघ्र स्थानांतरित करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन का पत्र भी विवि को प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी