अब ड्रोन के सहारे खेतों में होगा दवा का छिड़काव

मोतिहारी। पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव में बिहार ऑर्गेनिक फूडस एवं फॉर्मर रिसर्च के तत्वाधान में बुधवार को किसानों को उन्नत व जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 06:43 AM (IST)
अब ड्रोन के सहारे खेतों में होगा दवा का छिड़काव
अब ड्रोन के सहारे खेतों में होगा दवा का छिड़काव

मोतिहारी। पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव में बिहार ऑर्गेनिक फूडस एवं फॉर्मर रिसर्च के तत्वाधान में बुधवार को किसानों को उन्नत व जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण सह संगोष्ठी में पंचायत के सैकड़ों किसान शामिल हुए, जहां जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए उसके लाभ, खेती के तरीके के साथ-साथ उत्पादन के बाजार की जानकारी दी गई। इसके उपरांत ड्रोन की उपयोगिता बताते हुए उसे चला कर खेतों में दवा का छिड़काव किया गया। संस्था के संस्थापक हर्षवर्धन ने कहा कि बदलते समय में उन्नत खेती के लिये ड्रोन सबसे ज्यादा लाभकारी है। इसके सहारे खेतों में सिचांई, दवा का छिड़काव व फसल के रखरखाव की जानकारी हो सकेगी। वही तकनीकी सहायक देवेंद्र झा ने ड्रोन का इस्तेमाल कर किसान को दिखाया। उन्होंने बताया की ड्रोन एक बार मे तीन सौ लीटर पानी लेकर खेतों पर उड़ेगा, जो मात्र दस लीटर पानी से एक एकड़ में लगे फसल पर सिर्फ बीस मिनट मे छिड़काव कर देगा। वही एक बार चार्ज बैट्री तीन घंटे तक ड्रोन को उड़ान भरने में मदद करेगी। इससे समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही फसलों पर जरूरत से ज्यादा दवा इस्तेमाल नही होगा। श्री झा ने बताया की ड्रोन से आम, लीची के पेड़ों पर भी दवा सहज रूप से छिड़काव हो सकेगी। ड्रोन साठ फीट ऊपर उड़कर दवा सहज रूप से फुहारे के साथ छिड़काव करने में सक्षम है। ड्रोन के कारनामे देख किसान काफी खुश दिखे। सभी किसान अपने खेतो में ड्रोन के इस्तेमाल के लिये उत्सुक दिखे। मौके पर शुभम शर्मा, विवेक शंकर, सुरेश सिंह, अरविद सिंह, मुन्नीशंकर सिंह, सुरेश बिहारी, मनोज सिंह, संतोष कुमार, गुड्डू सिंह, रामावतार पटेल, रबी कुमार, विकास कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी