मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा

मोतिहारी। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बखरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुछपरा में शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 01:32 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 01:32 AM (IST)
मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा
मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा

मोतिहारी। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बखरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुछपरा में शुक्रवार को बच्चों ने अंडा नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। सरिता कुमारी,नेहा कुमारी, अमिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, निक्की कुमारी, प्रियंका कुमारी, निधि कुमारी, प्रदीप कुमार, अनुज कुमार, दीपक कुमार,सोनू कुमार, राहुल कुमार आदि छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल में मेनू के हिसाब से भोजन नहीं बनता है। दाल की जगह सब्जी बनता है। मसाला खुला आता है।अंडा नहीं दिया जाता है और उपस्थिति भी अधिक बनाई जाती है। एचएम से गुणवत्ता की शिकायत करने का भी कोई लाभ नहीं मिलता है। सरपंच मुन्ना ¨सह, अशोक ¨सह, दीपनरायण ¨सह, जोखू बैठा, सोनू कुमार ¨सह, सुनील ¨सह, मंजय यादव कहना था कि यहां कभी भी मेनू के हिसाब से भोजन नहीं बनता है। शिक्षिका राधा रानी ने बताया की प्रधानाध्यापक लक्ष्मण भगत जो देते हैं वही बनता है। इस संबंध मे बीईओ मोहन प्रसाद ने बताया कि जांच कर दोषी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी