पोखरा में डूबने से बालक की मौत

हरसिद्धि थाना क्षेत्र की उज्जैन लोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शनिवार की पोखरा में घोंघा चुनने गये एक सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:32 AM (IST)
पोखरा में डूबने से बालक की मौत
पोखरा में डूबने से बालक की मौत

मोतिहारी । हरसिद्धि थाना क्षेत्र की उज्जैन लोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शनिवार की पोखरा में घोंघा चुनने गये एक सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मनोज ठाकुर का 7 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार है। रविरंजन सुबह 9 बजे चंवर के बगल में स्थित पोखरा में घोंघा चुनने गया था। पोखरा के पानी का अंदाजा उस बालक को नहीं था। पोखरा में ज्यादा पानी होने के कारण वह डूब गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे पानी मे उछलते हुए देखा तो तो शोर किया, गांव वाले आते तबतक बालक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। मुखिया पति रामेश्वर सहनी और सुनील कुमार ने सरकार से मुआवजे की मांग की। घटना के बाद से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। यहां बता दें कि मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मौके पर एएसआइ शिव कुमार साह और सीओ सतीश कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से जो भी आर्थिक मदद मिलेगी उसके लिए जरूर पत्राचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी