जिले में उत्साह संग मना बकरीद का त्योहार

मोतिहारी। बकरीद का त्योहार सोमवार को जिले में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर जिले भर में स्थित ईदगाह व मस्जिदों में बकरीद की नमाज पूर्व निर्धारित समय पर अदा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 10:52 PM (IST)
जिले में उत्साह संग मना बकरीद का त्योहार
जिले में उत्साह संग मना बकरीद का त्योहार

मोतिहारी। बकरीद का त्योहार सोमवार को जिले में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर जिले भर में स्थित ईदगाह व मस्जिदों में बकरीद की नमाज पूर्व निर्धारित समय पर अदा की गई। ईदगाह में मुस्लिम भाईयों ने नमाज पढ़ी। शहर के बीच स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू एवं सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी शहर के ईदगाह पहुंचे। यहां वे नमाज पूरा होने तक रूके व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने नमाज से पूर्व ईदगाह को पहुंचनेवाली सभी मुख्य सड़कों का जायजा लिया। बकरीद को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर के छोटी मस्जिद, बलुआ, कचहरी, जानपुल, बरियारपुर, अगरवा, नकछेद टोला, खोदानगर के अलावा शहर से सटे अन्य जगहों पर स्थित ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

नमाजियों के लिए रही विशेष व्यवस्था

नए परिधान में बड़े लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी ईदगाह पहुंचे थे। नमाज के बाद उनकी खुशियां देखते ही बनी। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिल बधाई दी। शहर की हर गली से नमाजी ईदगाह पहुंचे। समय से पहले ईदगाह परिसर नमाजियों से भर गया। फिर अतिरिक्त व्यवस्था सड़क तक की गई, ताकि कोई भी नमाजी अल्लाह की इबादत से वंचित न रह जाए। नमाज के बाद ईदगाह हिदू-मुस्लिम एकता का गवाह बना। यहां बकरीद की बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी।

सक्रिय रहे विभिन्न संगठनों के लोग

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नमाज के वक्त ईदगाह के पास सदर एसडीओ, सदर डीएसपी, नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंअर, दारोगा मनोज कुमार, शांति समिति के सदस्य डा. परवेज, डा. खुर्शीद अजीज, मो. कलाम, मो. तमन्ना, नगर पार्षद अमरेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे। उधर, खैरवा ईदगाह में बकरीद की नमाज को लेकर बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे। नमाजियों ने अल्लाह से देश में अमन व शांति के लिए इबादत की। इसके उपरांत नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद, डॉ. शकील अहमद, सगीर अहमद, हारूण रसीद, मो. जावेद आदि ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाईयां दी।

सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

बकरीद की नमाज के दौरान शांति व सुरक्षा को ले शहर के मीना बाजार, धर्मसमाज चौक, मेन रोड, ज्ञानबाबू चौक, जानपुल चौक, बड़ा बरियारपुर, बलुआ चौक, बलुआ टाल, अगरवा चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल के जवान तैनात दिखे। एसडीएम व डीएसपी पूरे दिन गश्त लगाते रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी