जिले में नदियां हुईं लाल निशान पार

जिले में गुजरने वाली नदियों का जलस्तर सोमवार को उफान पर रहा। जानकारी के अनुसार, कमला बलान का जलस्तर सुबह में 50.547 व शाम में 50.367 मीटर रहा। इसके खतरे का निशान 50 मीटर है। इसके जलस्तर में कमी आने की संभावना है। बागमती व करेह नदी का जलस्तर सुबह में 45.000 व शाम में 45.070 मीटर रहा।

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 03:01 AM (IST)
जिले में नदियां हुईं लाल निशान पार

दरभंगा । जिले में गुजरने वाली नदियों का जलस्तर सोमवार को उफान पर रहा। जानकारी के अनुसार, कमला बलान का जलस्तर सुबह में 50.547 व शाम में 50.367 मीटर रहा। इसके खतरे का निशान 50 मीटर है। इसके जलस्तर में कमी आने की संभावना है। बागमती व करेह नदी का जलस्तर सुबह में 45.000 व शाम में 45.070 मीटर रहा। खतरे का निशान 45.72 मीटर है तथा दोनों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई गई है। खिरोई नदी का जलस्तर सुबह में 50.730 मीटर एवं शाम में 50.720 मीटर रहा। इसके जलस्तर के स्थिर रहने की संभावना है। वहीं अधवारा समूह का जलस्तर सुबह में 46.645 मीटर व शाम में 46.665 मीटर आंका गया। इसके जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। उधर, कोसी नदी का जल प्रवाह सुबह में एक लाख 66 हजार 775 घनफीट प्रति सेकेंड व शाम में एक लाख 50 हजार 405 घनफीट प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। इसमें कमी होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी