आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीजों की भर्ती पर लगा ब्रेक

कोरोना संकट के खतरे से जूझ रहे जिलावासियों के लिए राहत की खबर है। डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में गत चार दिनों से कोविड-19 के संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुए हैं। यह भर्ती इमरजेंसी वार्ड के फ्लू वार्ड से रेफर नहीं हुए हैं। किसी गांवों से भी सीधे इस वार्ड में भर्ती नहीं कराया गया है। यह स्थिति एक मई से बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 May 2020 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 05 May 2020 01:15 AM (IST)
आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीजों की भर्ती पर लगा ब्रेक
आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीजों की भर्ती पर लगा ब्रेक

दरभंगा । कोरोना संकट के खतरे से जूझ रहे जिलावासियों के लिए राहत की खबर है। डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में गत चार दिनों से कोविड-19 के संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुए हैं। यह भर्ती इमरजेंसी वार्ड के फ्लू वार्ड से रेफर नहीं हुए हैं। किसी गांवों से भी सीधे इस वार्ड में भर्ती नहीं कराया गया है। यह स्थिति एक मई से बनी हुई है। इतना ही नहीं, तीन मई को इमरजेंसी वार्ड के फ्लू जांच शिविर में एक भी मरीज जांच पड़ताल के लिए नहीं आए। करीब दो माह में यह स्थिति पहली बार देखी गई है। इधर, बताया गया है कि सोमवार को 39 मरीज फ्लू जांच शिविर में आए, लेकिन यहां से एक भी मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रेफर नहीं कराया गया है। यही स्थिति जिले के पीएचसी की भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस वार्ड में कुल 285 मरीज भर्ती हुए हैं। वर्तमान में चार दिनों से ही 12 पॉजिटिव और निगेटिव मरीज भर्ती चल रहे है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सास ली है। इसके पूर्व इस आइसोलेशन वार्ड में तीन अंतिम संदिग्ध मरीज 30 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। इसके बाद संदिग्ध मरीज यहां भर्ती नहीं कराए गए हैं। इस वार्ड में सबसे अधिक 43 मरीज दो अप्रैल को भर्ती हुए थे। इसके बाद तीन अप्रैल को 29, चार अप्रैल को 16, पांच अप्रैल को 23, आठ और नौ अप्रैल को 14-14, दस अप्रैल को 12 संदिग्ध मरीज भर्ती हुए थे। फिर, संदिग्ध मरीजों की रफ्तार लगातार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाई। इसी वार्ड में 15 अप्रैल को 20 मरीज भर्ती हुए। इसके बाद मरीजों की भर्ती की रफ्तार में कमी आ गई। अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने बताया कि अभी वर्तमान में इस वार्ड में चार दिनों से 12 मरीज भर्ती हैं। चार दिनों से एक भी संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुए हैं।

---------------------------

chat bot
आपका साथी