सौरव गांगुली के बारे में पत्नी डोना ने कही ये बात, महिलाओं को भी दी सलाह

क्रिकेटर सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने कहा कि उनका व पति का फिलहाल राजनीति में जाने का इरादा नहीं। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 11 Dec 2016 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 11 Dec 2016 10:50 PM (IST)
सौरव गांगुली के बारे में पत्नी डोना ने कही ये बात, महिलाओं को भी दी सलाह

दरभंगा [जेएनएन]। ओडिशी नृत्यांगना व क्रिकेटर सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने कहा कि उनका राजनीति में जाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। नृत्य में उनकी रूची है और यही समझ में आती है। डोना ने कहा कि उनके पति भी राजनीति में नाने का कोई इरादा नहीं रखते। डाेना दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि के चौरंगी में ओडिशी नृत्य को समर्पित संस्था 'सृष्टि' के वार्षिकोत्सव में नाट्य प्रस्तुति देने आईं हैं।

डाेना ने कहा कि वे कई वर्षों से बिहार आ रही हैं। अब बिहार में पहले वाला दौर नहीं रहा। यहां काफी बदलाव हुआ है। बिहार तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वे परिवार व नृत्य, दोनों से ताल मिला कर चलती हैं। यही कारण है कि उनका परिवार भी बेहतर है और नृत्य भी काफी अच्छा है। उन्होंने बिहार की महिलाओं को भी पारिवारिक जीवन से तालमेल बनाकर सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की सलाह दी।

शनिवार देर रात डोना गांगुली का कार्यक्रम था। उनकी मंडली की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। इस दौरान अर्धनारीश्वर से लेकर रामायण काल तक जीवंत हो उठे।

नृत्य के अनुकूल थिरकते सतरंगी प्रकाश में खुले आकाश के नीचे बने मंच पर डोना का नृत्य देखने का रोमांच था। डोना ने पहली ही प्रस्तुति में नवदुर्गा नृत्य पर वातावरण में नवरात्र की सुगंध घोल दी। उन्होंने शिव और पार्वती के अनेक रूपों को ओडिशी नृत्य से प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी