माकपा की हड़ताल समाप्त

दरभंगा, संस : अपनी मांगों के समर्थन में बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर माकपा कार्यकर्ताओं की 21 मार्च

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 03:21 AM (IST)
माकपा की हड़ताल समाप्त

दरभंगा, संस : अपनी मांगों के समर्थन में बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर माकपा कार्यकर्ताओं की 21 मार्च से चल रही भूख हड़ताल आठवें दिन समाप्त हो गई। कार्यकर्ता खाद्य सुरक्षा, भूमि, भ्रष्टाचार, रोजगार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लूट खसोट के खिलाफ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे। भूख हड़ताल पर बैठे छठू सदाय, बाल्मीकि लाल देव, विलटू सदाय, हरिकिशुन सदाय आदि को जुलूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। अनशन समाप्त करने से पूर्व प्रखंड मुख्यालय पर बाल्मीकि लाल देव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता श्याम भारती ने कहा कि हमारा आंदोलन लगातार चल रहा है। लेकिन, रामनवमी और रविवार को अवकाश होने के कारण आंदोलन को आज ही समाप्त करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर कार्रवाई नहीं होने पर फिर से निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। श्री भारती ने कहा कि दशरथपट्टी महपाड़ा, अमापट्टी के महादलितों के कब्जे वाली जमीन का पर्चा नहीं दिया जा रहा है। कन्या विवाह योजना व महादलितों द्वारा बनाए गए इंदिरा आवास की द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में कन्या विवाह योजना का आवेदन लंबित है। प्रखंड प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मौके पर आनंद राम, सत्य नारायण पासवान, दिगंबर ठाकुर, विवेकानंद झा, बाल्मीकि लाल देव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी