छलावा कर रही बिहार सरकार : चौपाल

जागरण संवाददाता, दरभंगा : पूर्व विधान पार्षद व भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल ने कहा है कि बिहार सरकार छल

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 10:17 PM (IST)
छलावा कर रही बिहार सरकार : चौपाल

जागरण संवाददाता, दरभंगा : पूर्व विधान पार्षद व भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल ने कहा है कि बिहार सरकार छलावा कर रही है। बुधवार को जिला अतिथिगृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि वे स्वार्थ की राजनीति नहीं करते हैं। लेकिन, एक महादलित मुख्यमंत्री को अपमानित कर हटाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है। यहीं कारण है कि आम बजट व रेल बजट में बिहार को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को ही मौका देगी। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट के विधायक अमरनाथ गाम भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, लहेरियासराय नगर अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, मुकुंद कुमार चौधरी समेत कई पार्टी नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी