अधेड़ ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जासं, दरभंगा : मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघात इलाके में 50 साल के अधेड़ वहसी दरिंदे ने एक मासूम के साथ

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 11:25 PM (IST)
अधेड़ ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जासं, दरभंगा : मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघात इलाके में 50 साल के अधेड़ वहसी दरिंदे ने एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को अपने हाल पर छोड़ दिया। पुलिस ने बीरन कामती नामक बघात गांव के ही रहने वाले उस वहसी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना पिछले रविवार को उस वक्त की है जब सात साल की वह बच्ची अपनी सहेलियों संग गांव के बगल की किसी खेत में साग खोंटने गई हुई थी। तभी उसने बच्ची को गन्ने का लालच देकर इस कुकृत्य को अंजाम दिया। तब भरी दुपहरिया थी। उसके साथ गई एक बच्ची उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर खेत में पहुंची तो वहसी उसे छोड़कर भाग निकला। सहेलियां उसे खून से लथपथ हालत में लेकर भागीं। डरी-सहमी बच्ची सुधबुध गंवा चुकी थी। उस हालत में घर लौटकर भी उसके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। घटना की चश्मदीद एक बच्ची ने इस घटना का जिक्र अपनी भाभी से किया। उसकी भाभी ने बच्ची को सारी बात बताई और मामला सार्वजनिक हो सका। तब बच्ची की मां दरभंगा में मेहनत मजदूरी करने वाले अपने पति को सारी बात बताई। गांव में पंचायत बैठी और सबने उस वहसी को पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया। बच्ची के परिजन थाने आए और आपबीती सुनाई। मनीगाछी थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि इसी बीच अभियुक्त रविवार को गांव के ही एक चौराहे से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया अभियुक्त स्व.भोला कामती का पुत्र है। उसकी उम्र तकरीबन 50 साल है। कांड संख्या 40/15 के तहत धारा 376 भादवि के अलावा पॉस्को अधिनियम 4/ 8/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी