ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

बक्सर। थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर सिकरौल गांव के समीप चौबे की छावनी स्थित मुख्य पथ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 12:00 AM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

बक्सर। थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर सिकरौल गांव के समीप चौबे की छावनी स्थित मुख्य पथ पर ट्रैक्टर के धक्के से घायल बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिला अंतर्गत नुआंव थाना क्षेत्र के बाढा गांव के रहनेवाले गुप्तेश्वर राय थे। जो अपने रिश्तेदार के यहां बक्सर गए थे। जहां से सोमवार की रात 9:00 बजे वे अपने गांव वापस लौट रहे थे।

जैसे ही इनकी गाड़ी चौबे की छावनी के समीप पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही ये बेहोश होकर गिर पड़े। जबकि, ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। इस रास्ते से गुजर रहे गांव के ग्रामीणों की नजर जैसे ही पड़ी। उन्होंने घायल के पास मौजूद टूटे मोबाइल से सिम निकाल कर उसमें मौजूद नंबर पर उस व्यक्ति के बारे में पता कर परिजनों को सूचना दिया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जबकि, पुलिस डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को ले कर बक्सर पहुंची। लेकिन, देर रात 12 बजे के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिसको लेकर परिजनों ने जिलाधिकारी आवास के सामने डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी