अधिकारियों संग गलबहियां कर रहे गबन के आरोपित मुखियाजी

सिमरी प्रखंड के काजीपुर ग्राम पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण में हजारों रुपये गबन करने वाले मुखिया अख्तर अली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। और तो और वह अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों में देखे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:43 PM (IST)
अधिकारियों संग गलबहियां कर रहे गबन के आरोपित मुखियाजी
अधिकारियों संग गलबहियां कर रहे गबन के आरोपित मुखियाजी

बक्सर । सिमरी प्रखंड के काजीपुर ग्राम पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण में हजारों रुपये गबन करने वाले मुखिया अख्तर अली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। और तो और वह अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों में देखे जा रहे हैं। जबकि, गबन के आरोपित उक्त मुखिया पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पदच्युत करने की अनुशंसा जिलाधिकारी राघवेन्द्र ¨सह ने की थी। काजीपुर के मुखिया पर हजारों रुपये गबन करने का मामला दर्ज है। इस मामले में बात करने पर डुमरांव एसडीओ ने बताया कि उन्हें इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, डुमरांव डीएसपी ने भी मामले में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा वर्तमान मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मुखिया को पदच्युत करने की अनुशंसा करने की बात कही थी। तकरीबन 4 माह बीत जाने के बाद भी पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, अब आरोपित मुखिया अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। दरअसल, वर्ष 2016-17 में काजीपुर गांव से मुख्य सड़क को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण होना था। सड़क निर्माण के दौरान बिना ईंट सो¨लग के ही पीसीसी ढलाई करा दी गई थी। वहीं, निर्माण के बाद मुखिया के द्वारा सड़क निर्माण की राशि 103989 की निकासी की गई थी। जबकि, इस राशि में 59989 की राशि ईंट सो¨लग के लिए सम्मिलित थी। मामले में अनियमितता बरतने की बात प्रकाश में आने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में मामले को सत्य पाया गया। जिसके बाद मुखिया को 59989.00 की राशि के गबन का दोषी माना गया। मामले में संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मुखिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पदच्युत करने की अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया था।

वहीं, गबन के आरोप में उन पर सिमरी थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। इस आदेश के लगभग 4 माह बीत जाने के बावजूद भी जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया है वहीं, पुलिस द्वारा भी मुखिया जी के विरुद्ध कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। वहीं, अब मुखिया जी आराम से अधिकारियों के साथ फोटो भी ¨खचवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी