चांद पर विक्रम लैंडर को उतरते देखने के लिए देर रात तक लोग थे बेताब

सभी देशों की निगाहें भी हमारे चंद्रयान-2 मिशन पर टिकी हुई है। चांद पर विक्रम लैंडर को उतरते देखने के लिए देर रात तक लोग टीवी में चिपके रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 06:42 AM (IST)
चांद पर विक्रम लैंडर को उतरते देखने 
के लिए देर रात तक लोग थे बेताब
चांद पर विक्रम लैंडर को उतरते देखने के लिए देर रात तक लोग थे बेताब

आरा। सभी देशों की निगाहें भी हमारे चंद्रयान-2 मिशन पर टिकी हुई है। चांद पर विक्रम लैंडर को उतरते देखने के लिए देर रात तक लोग टीवी में चिपके रहे। आज भारत चंद्रयान-2 की बदौलत इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रचेगा। जिसके बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, रूस एवं चाइना के बाद चौथा देश बन जाएगा।

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चांद की धरती पर उतरते देखने के लिए भोजपुर वासियों में देर रात खासा उत्साह देखा गया। शहर से लेकर गांव तक लोग टीवी से चिपककर बैठे हुए हैं। उन्हें इंतजार है कि कब लैंडर चांद की धरती पर उतर कर वहां की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी हमारे वैज्ञानिकों तक पहुंचाएं। इसके साथ ही चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण को लेकर चाय की दुकान से नेकर चौपाल तक चर्चा की जा रही है। विदित हो कि 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया गया था। इसका प्रक्षेपण इसरो के सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 के माध्यम से किया गया था। 2 सितंबर को यान के आर्बिटर से लैंडर को अलग किया गया था, जो 6 एवं 7 सितंबर के मध्य चांद पर कदम रखेगा।

chat bot
आपका साथी