आरा में हिट एंड रन केस, नशे में धुत्त विधान पार्षद पति ने पांच को कुचल डाला

आरा में नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार ने पांच लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद वह भाग गया। लेकिन, लोगों ने उसे खोजकर पकड़ लिया तथा जमकर पीटा। उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2016 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2016 04:58 PM (IST)
आरा में हिट एंड रन केस, नशे में धुत्त विधान पार्षद पति ने पांच को कुचल डाला
आरा में हिट एंड रन केस, नशे में धुत्त विधान पार्षद पति ने पांच को कुचल डाला

पटना [वेब डेस्क]। बिहार के आरा में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। सोमवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक स्कार्पियो सवार ने पांच लोगों को कुचल दिया। लोगों ने पहले तो गाड़ी को खोजकर उसमें सवार आरोपी को जमकर पीटा। बाद में आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो को खोजकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना आरा के उदवंतनगर थाना अंतर्गत भेलाई गांव रोड के पास की है। आरोपी मुन्ना सिंह की पत्नी आरा नगर निगम के वार्ड संख्या 17 की वार्ड पार्षद नीलम सिंह है। आरोपी घटना के समय नशे में बताया जाता है। उदवंतनगर थाना पुलिस मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। घायल दो लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी