ससुराल से विवाहिता गायब, पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप

आरा। ससुराल से एक विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना आरा मुफस्सिल थाना के महकमपुर बारा गांव की है। इसे लेकर विवाहिता के पिता ने भोजपुर एसपी से लेकर थाने में आवेदन देकर हत्या किए जाने एवं साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाए जाने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:01 PM (IST)
ससुराल से विवाहिता गायब, पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप
ससुराल से विवाहिता गायब, पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप

आरा। ससुराल से एक विवाहिता के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना आरा मुफस्सिल थाना के महकमपुर बारा गांव की है। इसे लेकर विवाहिता के पिता ने भोजपुर एसपी से लेकर थाने में आवेदन देकर हत्या किए जाने एवं साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाए जाने का आरोप लगाया है। रविवार को केस दर्ज कराने के लिए पिता रोते-बिलखते नवादा थाना पहुंचा। जिसके बाद नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पड़ेगा। विवाहिता के ससुराल से गायब होने की बात आ रही है। आरा नवादा थाना के अनाईठ गांव निवासी मोहित नारायण ¨सह की पुत्री संध्या देवी की शादी दस साल पहले मुफस्सिल थाना के महकमपुर बारा गांव निवासी रविन्द्र कुमार के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन के दौरान दो पुत्र भी हुए है। जिसमें एक मूकबधिर है। पिता का आरोप हैं कि उसकी बेटी को हमेशा पैसे के लिए प्रताड़ित किया जाता था। करीब एक महीने से उसकी बेटी ससुराल से गायब है। आशंका हैं कि बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। इसे लेकर उसने एसपी के पास भी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर सत्यता का पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी