खेत खलिहान किसान रैली को ले तैयारी तेज

रासपा (सेकुलर) जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. अरूण कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह रासपा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय ¨सह अलमस्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार आनंद ¨सह व खुर्शीद आलम, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विज्ञान स्वरूप ¨सह आदि ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 04:56 PM (IST)
खेत खलिहान किसान 
रैली को ले तैयारी तेज
खेत खलिहान किसान रैली को ले तैयारी तेज

आरा। रासपा (सेकुलर) जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. अरूण कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह रासपा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय ¨सह अलमस्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार आनंद ¨सह व खुर्शीद आलम, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विज्ञान स्वरूप ¨सह आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बिहार कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू के पूर्व सचिव संतोष कुमार ¨सह ने डॉ. अरूण ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण दिलाई। डॉ. अरूण ने कहा कि रासपा सेकुलर बिहार को एक नया विकल्प देने जा रही है। यह पार्टी किसानों, युवाओं, दलित, महादलित एवं अल्पसंख्यकों के सम्मान के लिए लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी 28 अक्टूबर को पार्टी द्वारा आयोजित खेत खलिहान किसान महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी जोर-शोर से तैयारी करे। रैली की सफलता के लिए सभी प्रखंडों में जन जागरण अभियान पर बल देते हुए सांसद डॉ. अरूण कुमार ने कहा कि अपराध व शिक्षा का स्तर में गिरावट आयी है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधी से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया और नहीं कभी करूंगा। पार्टी की सदस्यता लेने वाले अन्य प्रमुख लोगों में मो. सिकंदर, मो. जावेद अंसारी, मो. ऐनामुल भाई, मो.श्मशुर, खुर्शीद आलम, वशीम, परवेज आलम, अजय ¨सह, संतोष गुप्ता, शैलेश ¨सह आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्र एवं संचालन युवाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया। अन्य शामिल लोगों में राकेश ¨सह, कमलेश मिश्र, रंजन राय, मो. सिकंदर, कुंदन पाण्डेय, उर्मिला उपाध्याय, प्रमोद चौधरी, शशि चौधरी, सुरेमन चौधरी, पंकज ¨सह, कन्हैया उपाध्याय आदि थे। इससे पूर्व डॉ. अरूण कुमार के आगमन पर कोईलवर पुल पर गाजे-बाजे और माला से स्वागत किया गया। मोटर साईकिल जुलूस के साथ उन्हें स्थानीय जिला कार्यालय स्टेशन रोड स्थित कनकपुरी लाया गया।

chat bot
आपका साथी