लूटपाट का विरोध करने पर चलाई गोली

भोजपुर जिला के सिकरहटा थाना अन्तर्गत मोपती बाजार के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:28 AM (IST)
लूटपाट का विरोध करने पर चलाई गोली
लूटपाट का विरोध करने पर चलाई गोली

आरा। भोजपुर जिला के सिकरहटा थाना अन्तर्गत मोपती बाजार के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर पिस्टल से फायरिग भी की। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में आए थे। तीनों ने चेहरे पर नकाब भी लगा रखा था। जिससे की पहचान नहीं हो सके। फायरिग करने के बाद तीनों अपराधी मोपती मेला रोड की ओर भाग निकले। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इसे लेकर संबंधित थाना में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के जरिए लूट कांड के प्रयास व फायरिग के मामले का पर्दाफाश करने के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि, अभी तक क्लू नहीं मिल सका है। वैसे पुलिस बहुत जल्द अपराधियों तक पहुंचने का दावा जरूर कर रही है। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिकों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस ने एक राउंड फायरिग किए जाने की पुष्टि की है।

----------

दो अपराधियों के पास था पिस्टल, आते ही सेल्समैन पर भिड़ा दिए मिली जानकारी के अनुसार मोआप कला गांव निवासी पुरूषोत्तम सिंह का मोती बाजार पर मां सर्विस के नाम से भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है। रोज की तरह शुक्रवार की रात आठ बजे पेट्रोल पंप खुला था। एक सेल्समैन बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। जबकि, तीन कर्मचारी पेट्रोल पंप के ऑफिस में थे। इतने में एक काले रंग के पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आ धमके तथा बाहर मौजूद कर्मचारी को गाली देते हुए पिस्तौल भिड़ा दिए। इसके बाद पंप के ऑफिस का दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी के कनपट्टी पर पिस्टल सटा कर एक राउंड फायरिग भी की। बाद में कर्मचारी भागकर पंप के ऑफिस के अंदर चला गया। पहले से अंदर में तीन कर्मचारी मौजूद थे। जिन्होंने कर्मचारी के भाग कर आने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने जबरन धक्का देकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन, कर्मचारियों की सुझबुझ के चलते अपराधी अपने मकसद में सफल नहीं हो सके। बाद में इसकी सूचना सिकरहटा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष राय दल बल के साथ वहां पहुंच गए। हालांकि, घेराबंदी के बाद भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा कि अपराधियों मे से दो के पास पिस्टल था। सिकरहटा की ओर से आए थे। फायरिग करने के बाद मोपती मेला की ओर भाग गए।

chat bot
आपका साथी