छठ पूजा को ले प्रशासनिक तैयारियां तेज

आरा। लोक आस्था का महान पर्व छठ व्रत के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न कराने तथा छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित कराने को जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने शुक्रवार को छठ घाटों की प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:30 PM (IST)
छठ पूजा को ले प्रशासनिक तैयारियां तेज
छठ पूजा को ले प्रशासनिक तैयारियां तेज

आरा। लोक आस्था का महान पर्व छठ व्रत के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न कराने तथा छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित कराने को जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने शुक्रवार को छठ घाटों की प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने घाटों पर व्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो, बल्कि उनकी सुविधा हेतु पूरी निष्ठा एवं सेवा भावना से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना, महिलाओं के लिए चें¨जग रूम की व्यवस्था, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, गोताखोर, तालाबों में अधिक जल स्तर को चिन्हित कर बैरिके¨डग करने, शौचालय, पेयजल, यातायात व्यवस्था, स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति, पूजा समिति के कार्य आदि कई ¨बदुओं के आधार पर प्रत्येक छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट घाट, चंदवा स्थित सूर्य मंदिर, उदवंतनगर का बेलाउर सूर्य मंदिर आदि का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट घाट के तालाब में पानी भरने का निर्देश नगर आयुक्त आरा को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा प्रत्येक प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने तथा छठ घाटों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा पंकज कुमार, अंचलाधिकारी आरा सदर राजीव रंजन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं उदवन्तनगर से संवाद सूत्र के मुताबिक लोक आस्था का महाव्रत छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजीव कुमार तथा एस पी आदित्य कुमार ने प्रसिद्ध बेलाऊर सूर्य मंदिर के छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।हर हाल में शांति और आपसी सौहा‌र्द्र के वातावरण में महापर्व को सम्पन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने छठ घाटों की सफाई के साथ साथ चलंत शौचालय की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस तैनात करने को कहा। वोलेंटियर्स का परिचय-पत्र बनाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन समिति से प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान मंदिर स्थित भगवान सूर्य के प्रतिमा का दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने तालाब के भूमि अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। मौके पर एसडीएम पंकज कुमार, डी पी आर ओ प्रमोद कुमार, उदवन्तनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मधेसर शर्मा,शशि चौधरी, विनय बेलाऊर,अजय चौधरी,संटू चौधरी, राहुल बाबा,बाल भगवान चौधरी,अंजनी चौधरी, रामानुज चौधरी, बंगाली यादव, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

----------------------

छठ घाटों पर इस बार होगी विशेष व्यवस्था: - नियंत्रण कक्ष

- महिलाओं के लिए चें¨जग रूम की व्यवस्था

- प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था

- गोताखोर

- तालाबों में अधिक जल स्तर को चिन्हित कर बैरिके¨डग

- शौचालय

- पेयजल

- यातायात व्यवस्था

- स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति

- पूजा समिति के कार्य

chat bot
आपका साथी