सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने पर बल

By Edited By: Publish:Tue, 05 Jun 2012 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2012 10:31 PM (IST)
सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने पर बल

आरा, जागरण प्रतिनिधि : संपूर्ण क्रांति दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को किया गया। लोकनायक जय प्रकाश स्मारक संस्थान, आरा के तत्वावधान में स्थानीय जे.पी. मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 74' के आंदोलनकारियों एवं अन्य नागरिकों ने लोकनायक जयप्रकाश अमर रहे, संपूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है।' के नारों के साथ श्रद्धा पुष्प अर्पित किया। स्मारक स्थल पर आयोजित एक गोष्ठी में शामिल वक्ताओं ने संपूर्ण क्रांति के विचारों के आधार पर सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने बरमेश्वर मुखिया की हत्या से उत्पन्न परिस्थिति को संपूर्ण क्रांति विचारधारा के लिए चुनौती मानते हुए चिंता जताया। वक्ताओं ने कहा कि मुखिया जी द्वारा अंतिम समय में किसानों एवं मजदूरों का संगठित आंदोलन खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा था जो सराहनीय था। गोष्ठी में सर्वसम्मति से मुखिया जी की हत्या के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर शामिल लोगों में दीपक श्रीवास्तव, गुलाब चंद प्रसाद, रामाकांत ठाकुर, सूर्यवंश राय, अशोक मानव, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, अशोक यादव एवं सुशील कुमार आदि थे। जबकि संपूर्ण क्रांति दिवस की प्रासंगिकता पर बोलते हुए राजद विधायक भाई दिनेश ने कहा कि किसानों की सुविधा बहाल किये बिना एवं नहरों के अंतिम छोर तक पानी दिये बिना संपूर्ण क्राति संभव नहीं है। इन सवालों को ले संघर्ष आगे बढ़ाने का संकल्प दुहराते हुए उन्होंने कहा कि खेतों में हरियाली लाकर ही संपूर्ण क्रांति संभव हो सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी