हिंसक झड़प में दो दर्जन घायल

जागरण संवाददाता,आरा: पर्व के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर घटी हिंसक झड़प की घटनाओं में करीब दो दर

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 06:21 PM (IST)
हिंसक झड़प में दो दर्जन घायल

जागरण संवाददाता,आरा: पर्व के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर घटी हिंसक झड़प की घटनाओं में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ला में घटित मारपीट की घटना में राम बच्चन राम, उसकी पत्‍‌नी गीता देवी, पुत्री पूजा कुमारी, पुत्र प्रिंस कुमार, सरिता देवी व सोना देवी जख्मी हो गयी। चांदी थाना के जोकटा गांव में घटित मारपीट में गुड़िया देवी व आमोद सिंह घायल हो गये। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटित मारपीट में प्रवेश यादव व उसकी पत्‍‌नी चुनमुन देवी घायल हो गयी। सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में गिरजा पंडित, सुमित्रा देवी, सुरेश पंडित जख्मी हो गये। चांदी थाना क्षेत्र के सोना टोला में घटित मारपीट में रंजीत पासवान व उसकी पत्‍‌नी मराछो देवी घायल हो गयी। उदवंतनगर में घटित मारपीट में लाल मोहन पासवान, मंटू कुमार, बुची देवी, जीतन राम व सोनाझारो देवी घायल हो गयी। धनगाई थाना क्षेत्र के बलुहीआही टोला गांव में लाठी-डंडा से मारकर एक वृद्ध लक्ष्मण सिंह को घायल कर दिया। उधर बड़हरा के बबुरा कपुर दियरा इलाके में सुरेश कानू नामक एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। बाद में इलाज हेतु सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसे लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

chat bot
आपका साथी