EXCLUSIVE VIDEO: देखते ही देखते महिला संग बह गये दो बच्चे

बिहार के अररिया में बाढ़ के पानी से एक पुलिया टूट गई। घटना में एक महिला दो बच्‍चों के साथ पानी में बह गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 10:06 PM (IST)
EXCLUSIVE VIDEO: देखते ही देखते महिला संग बह गये दो बच्चे
EXCLUSIVE VIDEO: देखते ही देखते महिला संग बह गये दो बच्चे

पटना [अमित आलोक]। बिहार में बाढ़ के कहर के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद भी जारी है। लेकिन, सभी उतने खुशनसीब नहीं। ऐसे ही एक मामले में एक महिला दो बच्‍चों के साथ बह गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अररिया के मिर्जाबाग जीरो माइल बेलवा पुल के पास एक महिला जर्जर पुलिया से गुजर रही थी। महिला अपने बच्‍ची व बहन की बेटी के साथ बहन के घर जा रही थी। जैसे ही वह जर्जर पुलिया पर पहुंची, पुलिया टूट गई और महिला दोनों बच्‍चों के साथ तेज धार में जा गिरी।

EXCLUSIVE: बिहार में बाढ़ में टूटी पुलिया, बह गये लोग, मौत का LIVE Video pic.twitter.com/lBxcwsrDfI

— Dainik jagran (@JagranNews) August 17, 2017

विदित हो कि बीते 13 अगस्‍त को नेपाल से अचानक पानी अाने के कारण अररिया में बाढ़ आ गई। इसी दौरान पुलिसा के नीचे से गुजरती नहर में पानी आ गया। पानी से मिट्टी कट जाने के कारण कमजोर हुई पुलिया टूट कर बह गई।

chat bot
आपका साथी