कुशवाहा का पीएम पर कड़ा तंज, कहा- नरेंद्र मोदी असली नहीं, बनावटी पिछड़ा हैं

उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को बिहार के बांका लोकसभा क्षेत्र में थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सभा को जयप्रकाश नारायण यादव ने भी संबोधित किया।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 09:31 PM (IST)
कुशवाहा का पीएम पर कड़ा तंज, कहा- नरेंद्र मोदी असली नहीं, बनावटी पिछड़ा हैं
कुशवाहा का पीएम पर कड़ा तंज, कहा- नरेंद्र मोदी असली नहीं, बनावटी पिछड़ा हैं

बांका [जेएनएन]। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को बिहार के बांका लोकसभा क्षेत्र में थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़ी जाति के नहीं हैं। वे बनावटी पिछड़ा हैं। जनता को धोखा देने के लिए वे पिछड़ा बने हुए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जनता से पढ़ाई, कमाई और दवाई का वादा किया था, लेकिन पांच वर्षों के कार्यकाल में भी उन्होंने उसे पूरा नहीं किया।

उपेंद्र कुशवाहा बांका संसदीय क्षेत्र के धोरैया प्रखंड के बटसार उच्च विद्यालय मैदान पर महागठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दलित व ओबीसी के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की है। कुशवाहा ने जज की बहाली की प्रक्रिया को गलत बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के एक भी जज दलित परिवार से नहीं बनाए गए हैं। देश के 40 विश्वविद्यालयों में कुलपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद सभी विश्वविद्यालयों में आरएसएस के लोगों को कुलपति बनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि बिहार की गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने नीतीश कुमार को दोषी ठहराया। कहा कि स्कूल में पढ़ाई की जगह शिक्षकों से भोजनालय और भवन निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था के स्तर को गिराने का काम किया है। यदि बिहार में सरकार बदली तो सबसे पहला सुधार शिक्षा व्यवस्था में किया जाएगा। 

उन्होंने लोहिया कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा समाप्त हो रही है। गरीब, ब्राह्मण, राजपूत पिछड़ा दलित के बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से महागठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को समर्थन देने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी