कटिहार में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, सहरसा में 19 वर्षीय प्रिंस कुमार को मारी गई गोली

बिहार के कटिहार में देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस खबर के बाद उनके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर सहरसा में 19 वर्षीय प्रिंस को गोली मार दी गई है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 15 May 2022 08:41 AM (IST) Updated:Sun, 15 May 2022 08:41 AM (IST)
कटिहार में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, सहरसा में 19 वर्षीय प्रिंस कुमार को मारी गई गोली
बिहार के कटिहार और सहरसा से आई खबरें।

जागरण टीम, कटिहार/ सहरसा: रविवार की सुबह कटिहार और सहरसा से दो बड़ी खबरें आईं। कटिहार में जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तो वहीं सहरसा में एक 19 साल के युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसकी हालत नाजुक है। 

कटिहार की बात करें तो यहां कटिहार- पूर्णिया सड़क मार्ग पर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सिरसा के समीप शनिवार की देर रात ट्रक व बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक भीम महलदार, प्रमोद महलदार व उमेश महलदार बाइक से पूर्णिया बारात जा रहे थे। सिरसा के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने सामने की टक्कर में तीनों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ये क्या कर रहे हैं चिराग पासवान? BJP नेता को कराया अपनी पार्टी में शामिल, कइयों के नाम लिस्ट में!

प्रिंस कुमार को मारी गई गोली

संवाद सूत्र,सोनवर्षा राज (सहरसा) : बसनही थाना क्षेत्र के मरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार की देर रात दरवाजे पर कमरे में सो रहे 19 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल प्रिंस का इलाज सहरसा स्थित एक निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है। जानकारी अनुसार बड़गांव पंचायत के मरिया गांव निवासी प्रिंस कुमार का गांव के ही बौआ यादव से बीते शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में रविवार की देर रात दरवाजे पर कमरे में सो रहे प्रिंस को गोली मार दी गयी। घटना बाद स्वजनों द्वारा घायल प्रिंस को आनन फानन में इलाज हेतु सहरसा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। स्वजनों के आंखों में भय देखा जा सकता है। इधर, घटना को लेकर बसनही थाना पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी