बौंसी में विधवा की गला रेतकर हत्या, केरल में रहकर चाय बगान में करती थी काम

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के श्यामबाजार निकट साहूपोखर छकुआटोला में मंगलवार की रात सुप्तावस्था में एक आदिवासी महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। वह केरल में रह कर चाय बगान में काम करती थी दो माह पूर्व घर आई थी।

By Amrendra kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:17 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:17 PM (IST)
बौंसी में विधवा की गला रेतकर हत्या, केरल में रहकर चाय बगान में करती थी काम
प्रेम-प्रसंग व दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर हत्या की चर्चा

जागरण संवाददाता, बांका । थाना क्षेत्र के श्यामबाजार निकट साहूपोखर छकुआटोला में मंगलवार की रात सुप्तावस्था में एक आदिवासी महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। शव की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय प्रधान मुर्मू की पुत्री बिटिया मुर्मू (35) के रुप में हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, आरक्षी निरीक्षक गोपाल कुमार सिंह बुधवार की सुबह घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

दुष्‍कर्म का विरोध करने पर महिला की हत्‍या की आशंका

चर्चा है कि महिला के साथ दुष्‍कर्म  का प्रयास करने व महिला द्वारा विरोध करने पर ही हत्या आशंका जताई गई है। वहीं, मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर इस मामले की जांच की जा रही है।

दो माह पूर्व केरल से आई थी घर रहती थी अकेले

जानकारी के अनुसार मृतका बिटिया मुर्मू दो महीना पहले केरल से आकर अपना एक छोटा सा ईंट दीवार पर करकट चदरा शेड बनाकर अकेले रह रही थी। केरल में चाय कॉफी बागान में मजदूरी का काम करती थी। उसकी शादी झारखंड जिले के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के तांबाजोर निवासी बाबूलाल मरांडी के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके साहूपोखर छकुआ टोला में ही रह रही थी। जहां उसके भाई स्वर्गीय श्याम लाल की पत्नी संझली मरांडी, भतीजा सुखलाल मुर्मू का घर सामने बगल में है।

गांव में पसरा मातमी सन्‍नाटा

भतीजा ने बताया कि वह एक दिन पहले अपने ससुराल गंगटा चला गया था। हत्या की सूचना पाकर यहां पहुंचे हैं। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। स्‍व्‍जनों का रो रोकर बुरा हाल है। पड़ोस के लोग पीड़ित परिवार को समझाने बुझाने में लगे हैं। पुलिस के अनुसार स्वजनों के लिखित आवेदन देने पर केस किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी