PM की विशेषताओं और केन्द्र सरकार की योजनाओं का भाजपा कार्यकर्ता कर रहे वाचन

मोदी सरकार ने सौ से अधिक योजनाओं का शुभारंभ बीते साढ़े चार वर्षों में किया है। इन योजनाओं में दर्जन भर ऐसी योजना है जो सीधे आमजन को लाभ देने वाली है। इसकी जानकारी दी जा रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 03:01 PM (IST)
PM की विशेषताओं और केन्द्र सरकार की योजनाओं का भाजपा कार्यकर्ता कर रहे वाचन
PM की विशेषताओं और केन्द्र सरकार की योजनाओं का भाजपा कार्यकर्ता कर रहे वाचन

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा के कार्यकर्ता चुनावी मूड में आ गए हैं। भाजपा के शक्ति केंद्र के प्रभारी परिवार संपर्क कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मोदी की विशेषताओं को बता रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने परिवार संपर्क कार्यक्रम के तहत पर्ची बांटने से मनाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पढ़कर सुनाने को कहा है। ऐसा इसलिए कि पर्ची का वितरण करने के बाद परिवार के लोग इसे पढ़ते नहीं हैं। पार्टी ने प्रभारियों को कहा है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं से आम लोगों को क्या लाभ मिल रहा है या लाभ मिलने वाला है, यह मौखिक तौर पर बताने को कहा है।

बताया गया कि मोदी सरकार ने सौ से अधिक योजनाओं का शुभारंभ बीते साढ़े चार वर्षों में किया है। इन योजनाओं में दर्जन भर ऐसी योजना है जो सीधे आमजन को लाभ देने वाली है। इसके लिए समूह या टोली बनाकर घर-घर जाने को कहा गया है। कोशिश है कि जिले के सभी बूथों तक भाजपा की पहुंच हो। खासकर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। युवा और छात्रों के बीच युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगे हैं। महिला विंग भी टोली बनाकर संपर्क कर रही है।

भाजपा के नेताओं ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना के विषय में प्रचारित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है कि जिले के 2102 मतदान केंद्रों तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए। इसके पहले संपर्क अभियान में प्रतिष्ठित लोगों तक भाजपा जा चुकी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भाजपा की जमीन स्तर पर तैयारी चल रही है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कोशिश है कि पंचायत और शहरी क्षेत्रों में परिवार संपर्क अभियान के तहत कोई घर इस अभियान में नहीं छूटे।

chat bot
आपका साथी