सेवा शर्त के विरोध में उतरा शिक्षक संघ

सरकार के सेवा शर्त आदेश के विरोध में शिक्षक संघ ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:35 PM (IST)
सेवा शर्त के विरोध में उतरा शिक्षक संघ
सेवा शर्त के विरोध में उतरा शिक्षक संघ

भागलपुर। सरकार के सेवा शर्त आदेश के विरोध में शिक्षक संघ ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया। वहीं, टेट-स्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले शिक्षकों ने प्रखंडों में पदयात्रा की। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान विधान सभा चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया गया। जिला महासचिव रामनवीन कुमार पंकज ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों पर नया नियम थोपा जा रहा है। शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे। आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उप सचिव सुप्रिया सिंह और जिला सचिव शेख इरफान सहित कई शिक्षक थे।

दूसरी ओर टेट-स्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि सेवा शर्त वापस नहीं लिए जाने तक विरोध किया जाएगा। जिला सचिव प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सरकार की नई शर्त में शिक्षकों को ग्रेच्युटी बीमा और मेडिकल लाभ से वंचित रखा गया है। माग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मनीष कुमार, कृष्णनंदन उपाध्याय, रवि कुमार, चिंटू कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी, भानु कुमार, सर्वो कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी