एससी-एसटी के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा : बुलो

युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सासद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 09:21 PM (IST)
एससी-एसटी के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा : बुलो
एससी-एसटी के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा : बुलो

भागलपुर। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सासद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा है कि भाजपा की नियत कभी भी दलित और पिछड़ों को लेकर साफ नहीं रही है। एससी-एसटी एक्ट सही मायने में इस वर्ग के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार वाकई इसको लेकर गंभीर है तो इसे तमिलनाडु की तरह संविधान की नौंवी सूची में शामिल करे। सवणरें के आरक्षण को लेकर राजनीति हो रही है, लेकिन एक बड़ा सवाल है कि इसका आखिर आधार क्या हो? राजद सबसे पहले यह माग करता है कि सरकार जातीय जनगणना की रिपोर्ट को सार्वजानिक करे। वर्तमान में 85 प्रतिशत आबादी के लिए 49.5 प्रतिशत और 15 प्रतिशत आबादी के लिए 50.5 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था केंद्र सरकार के द्वारा कोर्ट में सही तरीके से पक्ष नहीं रख पाने की वजह से ही है। आरक्षण के मसले पर बात तभी हो जब जनगणना के आकड़े सार्वजनिक हों। भाजपा के दलित व पिछड़ा विरोधी चेहरे पर से राजद नकाब उतरेगा।

उन्होंने कहा कि सूबे में अपराध की स्थिति बेलगाम हो गई है। राज्य में सुशासन क्या, कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। हाल के दिनों में बिहार में मॉब लींचिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बेगूसराय में पुलिस की मौजूदगी में तीन लोगों की भीड़ ने हत्या कर दी। सासाराम में जादू टोना के शक पर भीड़ ने महिला की जान ले ली। कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अपराधियों के मन में प्रशासन और सरकार को लेकर भय खत्म हो गया है। हाल के दिनों में जिस तरह से अपहरण, बलात्कार, हत्या और लूट जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, वह सरकार के अस्तित्व पर ही सवाल है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सुशासन की बात करने वाले नीतीश कुमार में अगर नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी