सर्द हवाओं से कांपा पूर्णिया, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

जागरण संवाददाता पूर्णिया लगातार गिर रहे तापमान ने क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति पैदा कर द

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 07:53 PM (IST)
सर्द हवाओं से कांपा पूर्णिया, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
सर्द हवाओं से कांपा पूर्णिया, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: लगातार गिर रहे तापमान ने क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति पैदा कर दी है। लगातार चल रही सर्द पछुआ हवा की वजह से ठंड में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर की वजह से लोगों को भीषण ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पूर्णिया मौसम केंद्र द्वारा बुधवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अभी ठंड बरकरार रहेगा तथा तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को भी सुबह में कुहासा छाया रहेगा तथा दिन में दोपहर बाद सूरज निकलेगा लेकिन हवाओं की रफ्तार के आगे इसकी किरणें अधिक चमक नहीं बिखेर पायेगी।

सर्द हवाओं की वजह से शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठंड व कनकनी का असर बना रहा। जिससे लोगों को ठंड से अपने अपने घरों में दुबकने को विवश होना पड़ा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिर कर 16.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर कर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मौसम का मिजाज काफी सर्द बना रहा। सुबह से ही धुंध छाया रहा जिस कारण विजिवलिटी कम रही साथ ही सूरज के दर्शन काफी देर तक नहीं हुए। वहीं सुबह से ही हवा अपनी तेज रफ्तार से कहर ढ़ाती रही। उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवा धरातल पर करीब 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही जिस कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास होता रहा। पिछले 48 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट के बाद ठंड व कनकनी का असर और ज्यादा बढ़ गया। ठंड और कनकनी से बचने के लिए लोग अलाव के किनारे बैठे नजर आए। लेकिन हवा की वजह से कनकनी इतनी थी कि लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए तथा अपनी मध्यम रोशनी के साथ बादलों व मिस्ट से बाहर निकले। लेकिन तेज हवा के सामने उसकी किरणें लोगों को अधिक राहत नहीं दे पा रही थी। सो लोग ठंड के कारण दिन भर ठिठुरते रहे। मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक वनीत कुमार ने बताया कि अभी पछुआ हवाओं के कारण मौसम में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसका असर अभी दो दिन और बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की उम्मीद है। इसलिए लोगों को सर्दी से अभी संभल कर रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी