घर से बाहर निकलने से अब खुद पहरेज कर रहे लोग

लॉकडाउन के दौरान शनिवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अब धीरे धीरे लोग भी जागरूक होने लगे हैं। इस कारण शहरवासी खुद भी घर से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 06:08 AM (IST)
घर से बाहर निकलने से अब खुद पहरेज कर रहे लोग
घर से बाहर निकलने से अब खुद पहरेज कर रहे लोग

भागलपुर। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अब धीरे धीरे लोग भी जागरूक होने लगे हैं। इस कारण शहरवासी खुद भी घर से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। इसके साथ ही विभिन्न मोहल्लों के प्रवेश द्वार पर लोगों ने बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि लोग घर के बाहर आ-जा न सके। शहर के दर्जनों मोहल्ले व गलियों में बांस, लोहे की पाइप आदि से बैरिकेडिंग की जा रही है।

शनिवार की सुबह सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शहर के विभिन्न इलकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी थानेदारों को लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया। वहीं, पूरे दिन शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी। इसके कारण जरूरी सेवाओं में लगीं गाड़ियों को छोड़ कर ना के बराबर गाड़िया चलीं। वाहनों को दिए जा रहे पास

जरूरी सेवाओं के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पास देने की व्यवस्था की है। इसके लिए थाने और पुलिस चौकी में आवेदन लिए जाते हैं। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नामित पदाधिकारी इस पास पर अपना हस्ताक्षर करते हैं। इसमें कई पास कुछ घंटों के लिए भी मान्य होते हैं। समय खत्म होने के बाद भी उसी पास का उपयोग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है।

chat bot
आपका साथी